अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप दूत रमजी इज़्ज़ुद्दीन ने सीरियाई सरकार को अगस्त के अंत में विपक्ष के साथ शांति वार्ता के नए दौर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस पर सीरियाई सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
श्री रमजी ने रविवार को दमिश्क में सीरियाई विदेश मंत्री वलीद मोअल्लिम और उनके सहयोगी फैसल मिक़दाद से अलग अलग बात की है। बाद में उन्होंने बताया है कि "मैंने विदेशमंत्री और उनके सहयोगी को सीरिया संकट के लिए विशेष दूत स्टाफ़ेन डी मसतोरा के अगस्त के अंत में सीरियाई पक्षों के बीच फिर से वार्ता आयोजित करवाने के इरादे से आगाह कर दिया है।
उन्होंने बतायाः मैंने विदेश मंत्री को यह समझाया है कि हम राजनीतिक सत्ता हस्तांतरित प्रक्रिया को वार्ता में कैसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले ही इसे विश्वसनीय करार देकर इसकी पुष्टि कर चुकी है और हमने इसी पर चर्चा की है। "